फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर प्लाट में फेंका नग्न युवक का शव

Wed, 25 Mar 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक की हत्या कर सफीदों रोड पर ऑटो मार्केट के पास खाली पड़े एक प्लाट में फेंकने से स्थानीय लोगों में दहशत है। नग्न अवस्था में मिले शव पर तेजधार हथियार के निशान हैं।
विज्ञापन


घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक बंद दुकान से मृतक के खून से सने कपड़े मिले हैं। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या करने के बाद शव को फेंका गया है। जिस दुकान से मृतक के कपड़े मिले हैं वहां एक प्रवासी किराए पर रह रहा था। घटना के बाद प्रवासी फरार बताया जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि सफीदों रोड स्थित ऑटो मार्केट के एक प्लॉट पर करीब 20 वर्षीय एक युवक का खून से सना शव पड़ा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। ऑटो मार्केट में चाय की दुकान चला रहे लक्ष्मण नामक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि सुबह जब वह प्लाट में पड़े कूड़े को जलाने के लिए पहुंचा तो उसे शव पड़ा मिला।
विज्ञापन


शव पूरी तरह से नग्न था। मृतक के हाथ पर विनोद नाम लिखा हुआ है, हाथ पर एक रबर बैंड भी है। घटना स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक दुकान के बाहर खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने जब दुकान का ताला तोड़कर देखा तो दुकान के अंदर खून से सने कपड़े मिले। पुलिस को शक है कि युवक का मर्डर इसी दुकान में किया गया है। हत्या के बाद शव को खाली प्लाट में डाला गया है।

जिस दुकान से खून के कपड़े मिले हैं वह दुकान विद्यापीठ मार्ग निवासी कृष्ण की है। कृष्ण के अनुसार उसने मुकेश नामक एक व्यक्ति को यह दुकान रहने के लिए दी हुई है। मुकेश कृष्ण के पास ट्रैक्टर चालक का कार्य करता है। घटना के बाद से मुकेश फरार है। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि जिस लड़के की हत्या की गई, वह लड़का शाम को मुकेश के साथ था।

दोनों ने शराब पी रखी थी। इसी बीच मुकेश और मृत युवक के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। घटना के बाद से मुकेश का कोई पता नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
बिजेंद्र सिंह, डीएसपी ने बताया कि सफीदों रोड पर ऑटो मार्केट में एक खाली प्लाट में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पास ही की एक दुकान से खून से सने कपड़े भी मिले हैं। जल्द ही आरोपी का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें