पंचकूला से गहने चोरी कर एक चोर ने सेक्टर 28 के मुथूट फाइनेंस लिमिटेड कंपनी में गिरवी रखकर एक लाख 35 हजार 400 रुपये का लोन ले लिया।
लोन लेने का खुलासा तब हुआ जब पंचकूला पुलिस ने आरोपी हल्लोमाजरा के जाकिर हुसैन को गिरफ्तार किया। बैंक से धोखाधड़ी कर लोन लेने का मामला जाकिर हुसैन केखिलाफ दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
सेक्टर 28 स्थित मुथूट फाइनेंस लिमिटेड के कर्मचारी चरणजीत सिंह ने सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन को शिकायत दी कि हल्लोमाजरा निवासी जाकिर हुसैन ने 01 अगस्त को सोने के गहने उनकी कंपनी केपास गिरवी रखकर एक लाख 35 हजार 400 रुपये का लोन लिया था। लोन लेने के बाद जाकिर ने खूब मौज मस्ती की।
03 अगस्त 2013 को इस दौरान पंचकूला पुलिस ने जाकिर हुसैन को चोरी के मामले में दबोच लिया। पुलिस ने जब चोरी केगहने बरामद करने के लिए आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि गहन तो उसने मुथूट फाइनेंस केपास गिरवी रखे हुए हैं। पुलिस ने चोर की निशानदेही पर कंपनी में छापा मारकर सोने के गहने बरामद किए थे। शिकायत मिलने के बाद सेक्टर 26 थाना पुलिस ने जांच के बाद जाकिर हुसैन केखिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।