फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष के बेटे पर युवकों ने किया जानलेवा हमला

Sun, 03 Apr 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ऑफिस के आगे खड़ा होने से मना किया तो सात लड़कों ने भाजपा के जिला अध्यक्ष के बेटे पर डंडों व गंडासियों  से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा के जिला अध्यक्ष देवी सिंह का बेटा विक्रम राम दरबार फेज दो में प्रापर्टी डिलर का ऑफिस है वे वहां पर बैठा हुआ था। पुलिस ने बताया कि रविवार शाम करीब 8 बजे  विक्रम ने अपने ऑफिस के  बाहर खड़े युवकों को वहां खड़े  होने से मना किया। जिसके बाद उसकी उन युवकों से बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि  7 युवकाें ने उस पर गंडासी व डंडो से वार कर उसे गंभीर  रूप से घायल कर दिया। विक्रम के सिर पर काफी गंभीर चोटें आई है। विक्रम का इलाज जीएमसीएच -32 अस्पताल में चल रहा है।

 विक्रम के पिता देवी सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई की   उसका रामदरबार में अपना प्रापर्टी डीलिंग ंका कार्यायल है। शनिवार रात को कार्यालय में उसका बेटा विक्रम बैठा हुआ था। इस समय कार्यालय के सामने आरोपी युवक खडे़ होकर एक दूसरे से मजाक कर रहे थे। जिसे देखते हुए विक्रम ने उन्हें कार्यालय के आगे खड़ा होने से मना कर दिया।
विज्ञापन


बस इसी बात को लेकर विक्रम की उन युवकंो के साथ बहस हो गई। इस बात की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम का दी गई। पुलिस ने विक्रम को तुरंत सैक्टर 32 अस्पताल में इलाज  के लिए पहुंचाया।  जहां डाक्टरों के अनुसार उसके सिर में गंभीर  चोटें आई है। उसके सिर में तेज वार किए जाने से उसके सिर में फ्रैक्चर आया है।

सेक्टर 31 पुलिस स्टेशन के एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि मामले में सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रामदरबार निवासी सावन, सुमित, आकाश, राहुल, शुभम ,विपिन व फरीद खान के रूप मेें हुई है। सातों के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। सोमवार को सभी को जिला अदालत में पेश किया जायेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें