फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेसमैन के बंद घर से 700 डॉलर समेत लाखों की ज्वेलरी चोरी

Sun, 03 Apr 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चोरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मोहाली के प्राइम फेजों में शुमार फेज-4 में बिजनेसमैन के बंद पड़े घर को चोरों ने निशाना बनाया है। चोर करीब सात सौ अमेरिकी डॉलर, लाखों के गहने, दो एलसीडी, एक कंप्यूटर, लैपटॉप और कपड़े ले गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। थाना फेज-1 की पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, फेज-4 के मकान नंबर 487 के घर के मालिक लक्ष्मीकांत परिवार सहित जगाधरी अपनी मां को लेने गए थे। घर पूरी तरह बंद था। इसी बीच रविवार देर शाम जब वह वापस लौटे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद उन्होंने पूरे घर का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि चोर पीछे की तरफ से घर में दाखिल हुए थे।

चोरों ने अलमारी व अन्य सामान को भी खंगाला। इसके बाद उन्हें जो मिला, सब ले गए। उन्होंने पुलिस को शिकयत दे दी है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है। बता दें कि लक्ष्मीकांत इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का काम करते हैं। वह 10 साल से किराए पर उक्त घर में रह रहे हैं। 
विज्ञापन


इलाके में लगातार हो रहीं चोरियां: इससे पहले भी इलाके में चोरी की कई वारदात हो चुकी हैं। पिछले कुछ दिनों से इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। कुछ दिन पहले इसी फेज के मकान नंबर-848 में चोरी का मामला सामने आया था। एक युवक कमरे में घुस गया था। वह पीजी में रहने वाले युवक का लैपटॉप चोरी कर ले गया था।

बीजेपी नेता की पत्नी को बंधक बनाकर हुई थी वारदात: कुछ महीने पहले इसी फेज में एक बीजेपी नेता के घर में चोरी हुई थी। चोर बीजेपी नेता की पत्नी को बंधक बनाकर पूरा घर साफ कर गए थे। इसके अलावा अन्य सेक्टरों में लगातार बंद घरों में चोरी होने के मामले सामने आ रहे हैं।

डिप्टी सीएम को लिख चुके हैं पत्र: फेज-दो स्थित एक पूर्व फौजी के घर में चौथी बार चोरी हुई थी। दुखी होकर पूर्व फौजी ने डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल को पत्र लिखा था। उन्होंने इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है। लगातार चोरियां होने से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें