फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाची से अवैध संबंध बना बैठा भतीजा, निकला खौफनाक अंजाम

Sat, 02 Jul 2016 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब के बठिंडा में अवैध संबंधों के चलते चाचा की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक युवक को अपनी चाची से प्यार हो गया। दोनों में अवैध संबंध भी बन गए। इस बेमेल प्यार का अंजाम काफी खौफनाक हुआ। पता चलते ही चाचा ने उन्हें अलग करने की कोशिश की तो जान से हाथ धो बैठा। वारदात, बठिंडा के गांव कोटबख्तू की है।
विज्ञापन


भतीजे ने अपने दोस्त और चाची के साथ मिलकर चाचा जंटा सिंह की तेजधार हथियार से हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। पुलिस ने मृतक के भाई महंगा सिंह की शिकायत पर आरोपी भतीजे जगदीप सिंह, उसके दोस्त गुरमेल सिंह और मृतक की पत्नी सरबजीत कौर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी ऑपरेशन गुरमीत सिंह ने बताया कि जगदीप सिंह अपने चाचा जंटा सिंह के घर छह माह से रह रहा था। इसी दौरान भतीजे के संबंध अपनी चाची सरबजीत कौर के साथ बन गए। इसका पता चाचा को लग गया। उसने जगदीप सिंह को अपने घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

d - फोटो : getty images
उन्होंने बताया कि इसके बाद अपने और चाची के अवैध संबंधों के रास्ते में आने वाले अपने चाचा को हटाने के लिए जगदीप सिंह ने अपने दोस्त गुरमेल सिंह और चाची सरबजीत कौर के साथ मिलकर गांव के पास से गुजरती नहर पर बहाने से बुलाया।

जब उसका चाचा नहर पर पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे भतीजे ने तेजधार हथियार से अपने चाचा की हत्या कर दी और उसके शव को नहर में फेंक दिया। एसपी ने बताया कि जब मृतक की पत्नी अपने पति संबंधी शिकायत देने पहुंची तो पीछे ही मृतक का भाई महंगा सिंह थाने आ धमका।

​उसने पुलिस के सामने चाची भतीजे का पूरा राज खोल दिया। पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ की तो उसने पूरा सच पुलिस को बता दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें