फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को घसीट कर कमरे में ले गया आरोपी की रेप की कोशिश, बेटे को जमकर पीटा

Sat, 02 Jul 2016 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर-55 थानाक्षेत्र में मां की आबरू बचाने आए बेटे की पिटाई कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना  बुधवार शाम की है।
विज्ञापन


एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 29 जून की शाम करीब 4:30 बजे वह घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दरम्यान गांव झाडसैतली निवासी सौरभ घर पर आया और उसे पकड़ लिया। आरोपी महिला को घसीट कर कमरे में ले गया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि आरोपी ने अपने साथ हथियार ले रखा था।

जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर गोली मारने की धमकी दी। शोर सुनकर जब महिला का बेटा बचाने आया तो आरोपी ने गांव के ही दीपक, टेकचंद व जीवन को बुला लिया और बेटे के सिर पर बेस बॉल के डंडे से वार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सिर में चोट लगने के कारण बेटा जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर जबतक आसपास के लोग एकत्र होते, आरोपीगण जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

शादी करने की नियत से अगवा करने का आरोप

युवक का यौन शोषन - फोटो : demo pics
ओल्ड थानाक्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने जबरन शादी करने की नियत से बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि 28 जून को दोहपर करीब 1:30 बजे जब घर पर बेटी के अलावा कोई नहीं था तभी विजय पुत्र चिरंजी सिंह निवासी बाढ मौहल्ला घर पहुंचा और बेटी से जबरन शादी करने की नियत से बहला-फुसला कर अगवा कर ले गया।

घर आने पर बेटी की काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। ओल्ड थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लकड़ी की तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें