फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala News: मस्जिद चौक पर दिनदहाड़े युवक की हत्या, पैसों के लेनदेन में उतारा मौत के घाट

Thu, 22 Feb 2024 12:54 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

पंजाब के कपूरथला जिले में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का दावा है कि हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपूरथला में बुधवार की शाम को मस्जिद चौक पर दिनदहाड़े कुछ बदमाशों ने तेजधार हथियारों से हमला कर युवक की हत्या कर दी। घायल युवक को सिविल अस्पताल कपूरथला के इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


प्राथमिक जांच में मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सब-डिवीजन हरप्रीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के एरिया के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।

डीएसपी हरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक युवक की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ बंटी निवासी नजदीक शहनाई पैलेस के रूप में हुई है। मृतक बंटी ट्रैवल एजेंसी का काम करता है और इसी से संबंधित पैसे के लेन-देन का विवाद सामने आया है। इसके चलते अज्ञात हमलावरों ने हमला किया है। 
विज्ञापन


घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की जांच की जा रही है। उधर, पुलिस टीम प्राथमिक जांच में मृतक के मोबाइल फोन से कुछ डिटेल एकत्र की है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है। डीएसपी ने दावा किया है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें