पंजाब के फिरोजपुर में सोमवार सुबह गज्जन सिंह कालोनी में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व सास की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना कुलगड़ी पुलिस ने युवक को काबू कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
फिरोजपुर-मोगा रोड पर बीएसएफ के डीआईजी हेडक्वार्टर के सामने स्थित गज्जन सिंह कालोनी में जसविंदर कौर पत्नी जगदेव सिंह नामक करीब 50 वर्षीय महिला रहती थी।
उसने अपनी बेटी हरजिंदर कौर उर्फ बब्बू का विवाह कुछ समय पूर्व ही जसवीर सिंह के साथ किया था। विवाह के बाद से ही जसवीर सिंह व बब्बू के बीच किसी बात को लेकर अनबन रहने लगी।