फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के साथ मिलकर पत्नी का गला घोंट डाला

Sat, 07 Jun 2014 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के पटियाला में थाना जुल्कां के अधीन पड़ते गांव कोहले माजरा में पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की गला घोंट कर हत्या करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने विवाहिता के पिता के बयान पर आरोपी पति समेत उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं।

जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि बबली सिंह निवासी गांव मुबारकपुर थाना डेराबस्सी जिला मोहाली ने बयान दिया है कि उसकी बेटी सरबजीत कौर (33) की शादी 11 साल पहले गांव कोहले माजरा निवासी बाला सिंह के साथ हुई थी।

कुछ दिन पहले सरबजीत कौर का अपने पति के साथ झगड़ा हो गया था। उन्होंने दोनों को समझा-बुझा कर झगड़ा खत्म करा दिया था। इसी बीच उसे सुबह अपने दामाद बाला सिंह का फोन आया कि उसकी लड़की सरबजीत कौर ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन


जब वह उनके घर पहुंचा, तो पाया कि सरबजीत कौर की लाश उसके घर की ऊपरी मंजिल में बेड पर पड़ी थी। गले पर निशान बने थे। पिता का आरोप है कि उसकी लड़की को दामाद और उसके दोस्त नरिंदर सिंह ने गला घोंट कर मार डाला है।

दरअसल बाला सिंह को शक था कि उसकी पत्नी के पड़ोसी से संबंध है। पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपी पति समेत दोस्त के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें