फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के इरादे से रिटायर्ड लेक्चरर की हत्या

Tue, 27 May 2014 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरहंद रोड स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी में सोमवार देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से सिर पर वार कर एक रिटायर्ड लेक्चरर की हत्या कर दी। रिटायर्ड लेक्चरर घर में अकेले रहते थे। हत्या के पीछे लूट का इरादा बताया जा रहा है। पुलिस को घर से कुछ नगदी और रिटायर्ड लेक्चरर का मोबाइल फोन गायब मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


त्रिपड़ी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी सिटी टू गुरदेव सिंह धालीवाल ने बताया कि रिटायर्ड लेक्चरर मोहिंदर सिंह (75) निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी सरहंद रोड पटियाला की सोमवार देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने सिर पर तेजधार हथियारों से चार से पांच वार करके हत्या कर दी।

वह घर में अकेले रहते थे और रोजाना शराब पीने की बुरी लत के शिकार थे। उनकी पत्नी की लगभग दस साल पहले मौत हो चुकी थी, जबकि एक बेटा आस्ट्रेलिया, एक इंग्लैंड में रहता है। बेटी जसपाल कौर पटियाला में आजाद नगर में विवाहित है।
विज्ञापन

नौकरानी ने दी बेटी को सूचना

डीएसपी ने बताया कि घर की नौकरानी जब सुबह काम के लिए आई तो उसने देखा कि घर का मुख्य गेट व अंदर का दरवाजा तोड़ कर खोले गए थे।

उसने तुरंत बेटी जसपाल कौर को फोन पर सूचित किया। बेटी ने आकर अंदर जाकर देखा तो वहां सीढ़ियों के पास पोर्च में पिता मोहिंदर सिंह का शव पड़ा थी और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

सूचना पाकर सुबह करीब 11 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि मोहिंदर सिंह के सिर पर तेजधार हथियारों से चार से पांच वार किए गए थे।

डीएसपी धालीवाल ने बताया कि मौके से पुलिस को कुछ बीड़ियों के टुकड़े मिले हैं, जो आरोपियों के हो सकते हैं। घर से कुछ नगदी 20 से 25 हजार रुपये गायब हैं और मृतक का मोबाइल भी गायब है। वारदात के पीछे लूट का इरादा लग रहा है।
विज्ञापन

लूट के इरादे से घुसे थे चोर

धालीवाल के अनुसार संभावना है कि आरोपी लूट के इरादे से घर में घुसे होंगे। जब मोहिंदर सिंह ने उन्हें रोकने की कोशिश की और दोनों पक्षों में संघर्ष के दौरान आरोपियों ने मोहिंदर सिंह की हत्या कर दी होगी।

बेटी जसपाल कौर ने किसी के साथ रंजिश या फिर संपत्ति के लिए विवाद होने से इनकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। त्रिपड़ी थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें