फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के बड़े कांग्रेसी नेता का मोहाली में मर्डर

Wed, 21 May 2014 10:42 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-69 स्थित पानी की टंकी के पास पार्क में खड़ी कार से बुधवार को कांग्रेस नेता एवं महात्मा गांधी वेलफेयर संगठन के प्रेसिडेंट राजवंत सिंह शेरगिल का क्षत-विक्षत शव मिला।
विज्ञापन


शव कार की पिछली सीट पर पड़ा मिला। उसके दोनों हाथ रस्सी से बांधे हुए पाए गए। जबकि गले पर तेज हथियार के निशान थे। शव एक दो दिन पुराना लग रहा था।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम एवं एसएसपी गुरशरन सिंह संधू मौके पर पहुंचे। कार से भी पुलिस को कुछ सामान एवं मोबाइल बरामद हुआ।

पुलिस ने हत्या के सिलसिले में शेरगिल की महिला मित्र समेत तीन लोगों को राउंड अप किया है। इनमें एक तरनतारन के गांव का व्यक्ति भी शामिल है। उनसे गहन पूछताछ की गई। पुलिस ने अभी अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

बुधवार सुबह किसी ने सेक्टर-69 पानी की टंकी के पास स्थित पार्क में एर्टिगा कार खड़ी देखी। कार से बदबू आ रही थी। साथ ही कार से खून जैसा कुछ रिस रहा था।
विज्ञापन


कार की सारी खिड़कियों एवं शीशों और विंडो पर फ्लैप लगे थे। सूचना मिलने पर पीसीआर मौके पर पहुंच गई। जब कार खोली गई, तो उसमें से एक फूला हुआ शव बरामद हुआ।

दोनों हाथ रस्सी से बांधे हुए थे। गले पर कटे का निशान था। ऐसा लगता है कि मृतक को पिछली सीट पर बैठाया गया है। उसकी पगड़ी पीछे पड़ी हुई थी। वह जूते पहने था।

शरीर फूला हुआ था। पुलिस को पर्स से ड्राइविंग लाइसेंस मिला। उससे उसकी पहचान राजवंत सिंह शेरगिल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कार को थाना फेज-8 ले जाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें