फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच पद के प्रत्याशी को गोलियों से भूना

Wed, 23 Sep 2015 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा पंचायत चुनाव में सरपंच पद का चुनाव नामांकन भर चुके व्यक्ति को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया। अब तक तीन प्रत्याशियों की हत्या हो चुकी है। इस बार हिसार में वारदात हुई। ग्राम पंचायत सी ब्लॉक बीड, चिकनवास, राजीव नगर (झिड़ी) से सरपंच प्रत्याशी संदीप गोदारा को गैंगवार में मार दिया गया।
विज्ञापन


संदीप को तीन गोली लगी और मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ ही बाइक पर सवार बलबीर सरदार को गंभीर हालत में अग्रोहा पीजीआई में भर्ती करवाया है। वारदात के बाद बदमाश एक बाइक को मौके पर ही छोड़ कर सोनीपत से लूटी गई कार में सवार होकर फरार हो गए।

पिछले चार महीनों में यहां गैंगवार में तीन हत्याएं हो चुकी हैं और मरने वाले तीनों ही संदीप नाम के युवक हैं। गांव झिड़ी में पंचायत चुनाव को लेकर माहौल गर्माया हुआ था। संदीप गोदारा (25) ने भी सरपंच पद के लिए नामाकंन भरा था।
विज्ञापन


वह मंगलवार सुबह सरदारों वाली ढाणी में कृपाल मिस्त्री के यहां मौत पर शोक जताने के बाद बाइक पर अपने साथी बलबीर सरदार के साथ गांव लौट रहा था। सुबह पौने 9 बजे के करीब जब वे ठसका रोड से अपनी ढ़ाणी की तरफ आए तो दो बाइक पर सवार होकर आए 4-5 बदमाशों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

संदीप के दो गोली सिर में व एक गोली पेट में लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जाते समय बदमाशों ने बलबीर सरदार के भी सीने में यह कह कर एक गोली दाग दी कि तुझे नहीं मारा तो तूं गवाह बन जाएगा। वारदात को अंजाम देकर बदमाश एक बाइक को वहीं छोड़ गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें