खुले में पेशाब करने से रोकने पर दो व्यक्तियों ने एक बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला। वारदात पंजाब के पटियाला में अंजाम दी गई। वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं। त्रिपड़ी थाने के अधीन आनंद नगर-ए त्रिपड़ी इलाके की पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 304, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है।
मृतक गुरुद्वारे में पाठी थे। मामले के जांच अधिकारी त्रिपड़ी थाने के एएसआई हरदीप सिंह ने बताया कि आनंद नगर-ए त्रिपड़ी में मकान नंबर 240 में रहने वाले गुरदियाल सिंह खालसा (60) रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे घर के नजदीक मार्केट से दूध व अन्य घरेलू सामान लेने के लिए गए थे।
घर के पास पार्क के बाहर त्रिपड़ी का ही बलजीत सिंह खालसा खुले में पेशाब कर रहा था। पास ही उसका दोस्त मनजीत सिंह चीमा भी खड़ा था। बुजुर्ग गुरदियाल सिंह ने बलजीत सिंह को खुले में पेशाब करने से रोका।