फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लिए मां के साथ मिल कर दी प्रेमी की हत्या

Sat, 19 Sep 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक प्रेमिका ने पैसों के लालच की खातिर अपनी मां के साथ मिलकर प्रेमी का बेरहमी से कत्ल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्या की आरोपी प्रेमिका और उसकी मां की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। मामला पंजाब के अमृतसर का है।
विज्ञापन


मृतक अरविंदर सिंह के भाई बंटी निवासी कोटला सैदों ने बताया कि उसके छोटे भाई के पिछले तीन साल से हरजिंदर कौर के साथ संबंध थे और वह हरजिंदर के साथ विवाह करना चाहता था। अरविंदर एक सितंबर को घर से गया लेकिन 4-5 दिन तक नहीं लौटा।

5 सितंबर को उसकी लाश खिदोवाली स्थित खेतों से बरामद की गई। जब मामले की जांच की गई तो पुलिस को पता चला कि एक सितंबर को अरविंदर अपनी प्रेमिका हरजिंदर को मिलने के लिए गया था। वहां उसे बेरहमी से मौत के घाट उतारकर उसकी आंखें निकाल ली गईं ताकि लाश की पहचान न हो सके। उसका सिर भी कुचल दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि हरजिंदर ने पहले प्यार का झूठा नाटक करके अरविंदर से तीन साल तक लाखों रुपये वसूले और फिर वह अरविंदर से पांच लाख रुपये की मांग करने लगी।

जब अरविंदर उसे यह पैसे नहीं दे सका तो उसने अपनी मां के साथ मिलकर उसका बेरहमी से कत्ल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों मां-बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें