हरियाणा के कैथल से बड़ी खबर आ रही है। यहां मामूली बात पर हुए विवाद में एक भतीजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर चाची की डंडे मार मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जाता है झज्जर के नजदीकी गांव के रहने वाले युवक की पत्नी पिछले कई दिन से लापता थी। कैथल में गांव देवीगढ़ के पास उसके चाचा का घर था।
आज वह करीब 30 साल की चाची से लापता पत्नी के बारे में पूछने उनके घर गया था। किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर डंडे मार मारकर चाची की हत्या कर दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का शव कब्जे में ले लिया। मामले की जांच चल रही है।