भाई ने भाई को सरेआम गोलियों से छलनी कर दिया। आखिर उसने ऐसा क्यों किया? सच सामने आया तो सब सन्न रह गए। मामला लुधियाना में अकाली सरपंच भूपिंदर सिंह की भाई नरिंदर द्वारा सरेआम हत्या किए जाने का है।
मृतक के चाचा मनजीत सिंह ने बताया कि नरिंदर गलत हरकतें करता था। भूपिंदर उसे ऐसा करने से रोकता था। इस पर दोनों में तकरार रहती थी। पांच-छह माह पहले भी नरिंदर ने भूपिंदर के दोनों बच्चों और ड्राइवर को भी धमकाया था।
बाद में यह मामला परिवार के सदस्यों ने आपस में बैठकर सुलझा लिया था। मृतक के चाचा मनजीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने नरिंदर सिंह और सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
ऐसे अंजाम दी गई वारदात
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब पौने छह बजे गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सरपंच भूपिंदर अपनी इनोवा कार में जिम खुलने का इंतजार कर रहा था। तभी उसका छोटा भाई नरिंदर सिंह अपने साथी सोनी घवद्दी के साथ वहां पहुंचा और भूपिंदर पर छह गोलियां चला दीं।
इसके बाद आरोपी अपनी स्विफ्ट कार में फरार हो गए। भूपिंदर के सिर, छाती और पेट में गोलियां लगीं। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। जिम का ट्रेनर तुरंत सरपंच को डीएमसी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली
सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई। पुलिस ने जांच के लिए कैमरा फुटेज को कब्जे में लिया। जब फुटेज को खंगाला गया तो पुलिस देखकर हैरान रह गई। सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि भूपिंदर इनोवा कार में बैठा है। तभी टी-शर्ट, निक्कर और टोपी पहने नरिंदर वहां आता है और इनोवा का दरवाजा खोल कर ड्राइवर सीट पर बैठे भूपिंदर पर गोलियां चला देता है।
इतने में उसका साथी भी वहां पहुंच जाता है। एसीपी रछपाल सिंह ढींढसा का कहना है कि आपसी रंजिश में ही नरिंदर ने अपने भाई की हत्या की है। पुलिस नरिंदर का पिछला रिकार्ड भी चेक कर रही है। दोनों में किस तरह की रंजिश थी, इसकी भी जांच की जा रही है।
बताया जाता है कि भूपिंदर सिंह शिअद के विधायक दर्शन सिंह शिवालिक और मनप्रीत सिंह अयाली का नजदीकी था। डीएमसी अस्पताल में विधायक मनप्रीत सिंह अयाली भी पहुंचे और वारदात के बारे में परिवार के सदस्यों से जानकारी हासिल की।
यहां देखिए वारदात का वीडियो