फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध! गर्भवती पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला

Wed, 15 Jul 2015 03:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रजबपुर (अमरोहा)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के रजबपुर (अमरोहा) थाना क्षेत्र के गांव निपनिया में आठ माह की गर्भवती को मारपीट करने के बाद जिंदा जलाकर मार डाला गया। बाद में महिला की लाश को ठिकाने लगा दिया गया।
विज्ञापन


मायकेवालों ने पति पर छोटे भाई की पत्नी से अवैध संबंध के चलते उसे जलाकर मारने का आरोप लगाया है। इससे पहले बीच-बचाव कराने पहुंचे महिला के भाइयों को भी बंधक बना लिया गया था।

सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने मुआयना किया। लेकिन लाश का कुछ पता नहीं लगा। पुलिस ने भाई की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मार-पीट के बाद जिंदा जलाया

थाना क्षेत्र के गांव निपनिया निवासी गुरेंद्र सिंह पुत्र धर्म सिंह की शादी दस साल पहले नौगावां सादात थाना क्षेत्र के ग्राम नया गांव निवासी बह्मपाल की पुत्री रीना से हुई थी। रीना को एक आठ साल का लड़का भी है। सोमवार को किसी बात को लेकर गुरेंद्र ने पत्नी की पिटाई कर दी थी। सूचना पर रीना के भाई रविंद्र और सतेंद्र ससुराल पहुंचे।

आरोप है कि यहां ससुराल वालों ने दोनों भाइयों को बंधक बना लिया। रात में रीना से फिर मारपीट की और उसे जिंदा जलाकर मार दिया। सुबह होने से पहले लाश को कहीं ठिकाने लगा दिया। सुबह दोनों भाई किसी तरह बंधनमुक्त हुए और अन्य लोगों को सूचना दी।

इस पर मायके पक्ष के लोग थाने पहुंचे। यहां मायकेवालों ने छोटे भाई की पत्नी से अवैध संबंध के चलते रीना की जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। रविंद्र की तहरीर पर पुलिस ने पति गुरेंद्र सिंह, उसके भाई देवेंद्र, नेमपाल और सुदेश पत्नी नेमपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक लाश नहीं मिली थी।
विज्ञापन

लाश नहीं, मिली जली लकड‌़ियों की राख

मायके पक्ष की मानें तो ससुरालवालों ने रीना को जलाकर उसकी लाश को ठिकाने लगा दिया है। लेकिन जिस जगह पर मायके वालों ने लाश जलाने की बात कही है, वहां पर लाश जलाने का कोई सुबूत नहीं मिला। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां पर केवल लकड़ियों की जली हुई राख थी और उसमें किसी इनसान के जलने का कोई सुबूत नहीं था।

रजबपुर के एसओ सुमन कुमार ने कहा है कि मायके पक्ष ने गर्भवती की जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। भाई की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल मृतका की लाश की तलाश की जा रही है। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें