फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीला में दो पंजाबी युवकों की हत्या

Wed, 18 Jun 2014 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीला में मंगलवार को दो पंजाबी युवकों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पहले वारदात में कपूरथला के गांव लक्खन के पड्डा निवासी नौजवान कुलविंदर सिंह पड्डा और दूसरी वारदात में यहीं के गांव जातिके निवासी नौजवान सुरिंदर सिंह शिंदू की अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक कुलविंदर सिंह पड्डा उर्फ मिंदी पड्डा पुत्र संतोख सिंह 1995 में रोजी रोटी की तलाश में मनीला गया था और उसने वहां पर फायनांस का काम करना शुरू कर दिया। अच्छा काम होने की वजह से उसने अपने छोटे भाई व भतीजा को भी वहां पर बुला लिया।

पत्नी और बेटी के साथ रहता था

मृतक कुलविंदर सिंह की बुजुर्ग माता प्यार कौर ने बताया कि मंगलवार मनीला के समयानुसार साढ़े 8 बजे सुबह उनको वहां से किसी रिश्तेदार का फोन आया कि उनके बेटे की कुछ अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने गोलियां मार कर हत्या कर दी है।

कुलविंदर सिंह मनीला में अपनी पत्नी नवजोत कौर और दो वर्षीय बेटी अवनीत कौर के साथ रह रहा था। कुलविंदर सिंह के भाई तरसेम सिंह की मनीला में ही 2004 में बीमारी की वजह से मौत हो गई थी जबकि उसके भतीजे हरप्रीत सिंह हैप्पी की गत वर्ष मनीला में ही हत्या हो चुकी है और एक बड़े भाई बलविंदर सिंह की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।

उसके पिता संतोख सिंह की भी काफी समय पहले मौत हो चुकी है। मृतक कुलविंदर सिंह का शव रविवार तक गांव लक्खन के पड्डा में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

घर की किस्मत बदलने गया था मनीला

रोजी रोटी की तलाश व अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए फिलीपाइन मनीला गए कपूरथला के गांव जातिके निवासी नौजवान सुरिंदर सिंह शिंदू की मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया।

मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम का माहौल छा गया। मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हुआ पड़ा थी। मृतक सुरिंदर सिंह के बड़े भाई महिंदर सिंह ने बताया कि उसका भाई तीन माह पहले ही रोजी रोटी की तलाश में मनीला गया था।

वह अपने पीछे पत्नी, एक पांच वर्षीय बेटी तथा एक तीन वर्षीय बेटा छोड़ गया है। महिंदर ने बताया कि उन्हें फिलीपाइन से फोन आया कि उसके भाई को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें