फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की सरेआम गला रेतकर हत्या

Fri, 20 Dec 2013 01:59 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 25 की मार्केट में वीरवार शाम को दो युवकों ने सरेआम एक युवक का गला रेत दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस घायल युवक को सेक्टर-16 के जनरल अस्पताल में ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने दो युवकों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं कालोनी में तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस ने वहां रिजर्व फोर्स तैनात कर दी है। देर रात पुलिस ने दोनों नाबालिग हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर 25 निवासी मोनू को मार्केट के पास दो युवकों ने रोक लिया। पहले तो उन्होंने बहस की और उसके बाद हाथापाई पर उतर आए।

मोनू ने विरोध किया तो एक युवक ने चाकू निकाल कर उसका गला रेत दिया। इसके बाद वे भाग खड़े हुए। पुलिस ने घटनास्थल से टूटा हुआ चाकू बरामद किया है।
मोनू के भाई गुरप्रताप सिंह ने बताया कि  वह दो महीने पहले ही यहां काम की तलाश में पानीपत से अपने ताऊ प्रीतम के पास आया था। वह रिक्शे पर स्कूली बच्चों को ले जाने और उन्हें घर छोड़ने का काम करता था। मोनू स्कूलों में हेल्पर का काम भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें