मामला हरियाणा के सोनीपत का है, जहां गन्नौर क्षेत्र के एक गांव में मां-बेटी के रिश्ते को लांछित करने का मामला सामने आया है। मां ने अपनी ही बेटी का 50 हजार रुपये में सौदा कर किसी दूसरे के साथ भेज दिया। जहां व्यक्ति ने युवती से दुष्कर्म किया। युवती ने हिम्मत कर मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
युवती ने बताया कि 10 मार्च 2016 को वह अपनी मां के साथ ननिहाल जाने के लिए निकली थी। रास्ते में उसे गांव बांय निवासी रणसिंह, ईश्तयाक खान व बढ़ी निवासी सतबीर उर्फ सत्तू मिल गए। ईश्तयाक खान ने पीड़िता को बताया कि वह अपनी मां के साथ ननिहाल नहीं कश्मीर घूमने के लिए जा रही है। जिसके बाद ईश्तयाक खान ने कुछ पैसे रणसिंह व सतबीर को दिए और पीड़िता व उसकी मां को पानीपत रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर आने को कहा।
जिसके बाद दोनों मां-बेटी रणसिंह व सतबीर के साथ पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। रणसिंह ने उन्हें कश्मीर की टिकट दी और सतबीर के साथ वापस गन्नौर लौट गया। इसके बाद उसकी मां उसे लेकर कश्मीर पहुंच गई। जहां दोनों को अलग-अलग कमरे में रखा गया।
रेप
- फोटो : सांकेतिक चित्र
कुछ देर बाद बांय गांव निवासी बाबुल उसके कमरे में आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब पीड़िता ने शोर मचाया तो उसकी मां कमरे में आई और बताया कि उसने ईश्तयाक खान के साथ मिलकर 50 हजार रुपये में उसे बाबुल को सौंप दिया हैं। यह कहकर उसकी मां कमरे से चली गई। जिसके बाद बाबुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि बाबुल कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म व मारपीट करता रहा। इस दौरान पीड़िता की मां के पास रणसिंह ने फोन कर बताया कि सतबीर ने उनका दिल्ली रहने का प्रबंध कर दिया है। जिसके बाद मां अपनी बेटी को लेकर दिल्ली पहुंच गई। दिल्ली में ईश्तयाक खान ने पीड़िता को एक फैक्ट्री में नौकरी लगवा दिया।
फैक्ट्री में उसकी मुलाकात बिहार निवासी शशि के साथ हुई। पीड़िता ने उसे अपनी आपबीती बताई तो वह उसे दिल्ली स्थित अपने मकान में ले गया और उसके विवाह कर लिया। लेकिन कुछ दिन बाद पीड़िता की मां व इश्तयाक खान उनके घर पहुंच गए और उसके व पति के साथ मारपीट कर वहां से चले गए। मारपीट से घबरा कर पीड़िता व उसका पति दूसरे मकान में चले गए। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटा कर अपने पिता से फोन पर संपर्क किया और मामले से अवगत करवाया।
पिता के कहने पर पीड़िता गन्नौर पहुंची और सभी आरोपियों के खिलाफ थाना गन्नौर में शिकायत दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मां के अलावा बांय निवासी बाबुल, ईश्तयाक खान, रणसिंह व बड़ी निवासी सतबीर उर्फ सत्तू के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों को काबू किया जाएगा।