मोरनी रोड पर गांव बेरवाला के पास संदिग्ध परिस्थितियों में कार से बीकॉम के छात्र का शव बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या मानकर मान रही है। युवक के सिर पर गोली लगी है। कार की ड्राइविंग सीट खून से लथपथ है।
विज्ञापन
पुलिस ने कार से एक रिवॉल्वर, दो खोल, बैग, मोबाइल और एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने इस सामान को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा होगा।
सेक्टर-4 में रहने वाले बीकॉम के छात्र तनिष्क सेक्टर-32, चंडीगढ़ में बीकॉम की पढ़ाई करता था। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट और तनिष्क के पिता सुनील भसीन ने बताया कि उनका बेटा पढ़ाई में अव्वल था और कभी कभी दोस्तों के साथ जाता था। उन्होंने बताया कि बुधवार को उनके बेटा शाम करीब 6.30 बजे कोरोला कार से घर से निकला था। लेकिन यह घटना कैसे हुई और क्या हुआ, इसे बारे में कुछ पता नहीं। भसीन ने बताया कि उनके घर में किसी के पास भी रिवॉल्वर या पिस्टल नहीं है। पुलिस के मुताबिक, कार अंदर से लॉक थी, जबकि एक शीशा टूटा हुआ था, जिसकी छानबीन की जा रही है। कार से पुलिस को खाली कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस का मानना है युवक के सिर में एक गोली लगी है।
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में गोली लगने से छात्र की मौत
आईएएस बनना चाहता था तनिष्क
चंडीमंदिर थाना के बाहर मौजूद उनके पिता के साथ मौजूद सदस्यों ने भी बताया कि तनिष्क पढ़ाई में काफी अच्छा था। पिता सुनील भसीन ने बताया कि चार-पांच दिन पहले उनसे बातचीत में बेटे ने कहा था कि अगर आईएएस की परीक्षा में कुछ मार्क्स से चूक गया तो फिर क्या होगा। इस पर पिता ने उसे बताया कि कोशिश करने से सफलता मिल सकती है और कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। उन्होंने बताया कि मैं बेटे को आईएएस बनने का इंतजार करता, लेकिन अब तो कुछ बचा ही नहीं।
कॉल डिटेल्स और लोकेशन खंगाल रही पुलिस
छानबीन में जुटी पुलिस टीम के मुताबिक कार से बरामद मोबाइल सहित तमाम सुबूतों की जांच की जा रही है। पुलिस इस बात की भी छानबीन कर रही है कि घटना से पहले तनिष्क ने किन लोगों से बातचीत की।
ब्लू व्हेल के एंगल पर भी पुलिस कर रही है जांच
पुलिस ब्लू व्हेल सहित अन्य पहलुओं को लेकर तनिष्क का मोबाइल डाटा खंगाल रही है। थाने के बाहर मौजूद परिजन और भसीन परिवार के नजदीकी भी आपस में ब्लू व्हेल को लेकर चर्चा करते दिखाई दिए। इस घटना से पहले के छात्र के लोकेशन के बारे में भी पुलिस जानकारियां जुटा रही है। इस रास्ते में अगर कोई सीसीटीवी कैमरा है तो पुलिस उसके फुटेज भी हासिल करने की कोशिश कर रही है।
जर्मन मेड असलहे की छानबीन जारी
पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने बताया कि कार से बरामद जर्मन मेड असलहा, मोबाइल, एक चाकू और बैग की बरामदगी हुई है। मौत से पहले एक बार छात्र ने घर पर फोन भी किया था। पुलिस इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं को खंगाल रही है, ताकि मौत की वजह का खुलासा हो सके।
सिंगापुर में हैं तनिष्क की मां
तनिष्क की मां फिलहाल सिंगापुर में अपनी बेटी के पास हैं। घटना के दिन तनिष्क अपने पिता के साथ घर पर था। बताया जा रहा है कि हाल ही मेें तनिष्क मामा बना था। घर में सभी लेाग इस बात से बेहद खुश थे। तनिष्क की दो बहनें हैं, जिनमें एक की शादी हो चुकी है।