फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में उजड़ा परिवार: मां ने दो बेटों संग खाया जहर, तीनों की मौत से कोहराम, बताई जा रही ये वजह

Mon, 14 Jun 2021 08:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बास (हिसार)

सार

हरियाणा के हिसार में एक महिला ने अपने दो बेटों के साथ खौफनाक कदम उठा लिया। इससे महिला और दोनों बेटों की मौत हो गई। मौत की खबर पूरे क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैली तो चारों तरफ सनसनी फैल गई। मृतका के भाई के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव सीसर में सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलने से मां और दो जवान बेटों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। डाया निवासी सतबीर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी 50 वर्षीय बहन कमलेश की शादी करीब 30 साल पहले सीसर निवासी जयपाल के साथ हुई थी। जिसके दो लड़के 26 वर्षीय प्रेम कुमार व 22 वर्षीय नवीन थे।

विज्ञापन


उसका भांजा नवीन अक्सर बीमार रहता था। उसकी बीमारी के कारण घर के सभी सदस्य परेशान रहते थे। इसी परेशानी के चलते सोमवार को उसके भांजे प्रेम कुमार ने घर में रखीं जहर की गोलियां निगल लीं। उसके बाद उसकी बहन कमलेश, भांजे नवीन और प्रेम ने परेशानी के चलते जहर निगल लिया। 

पड़ोसी उन्हें इलाज के लिए हिसार ले गए। तीनों को जिंदल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्रेम व कमलेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नवीन की हालत गंभीर होने पर उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम नवीन ने भी दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार जयपाल अपना मकान बेचना चाहता था। उसकी पत्नी व बच्चे इसके विरोध में थे।
विज्ञापन

 

पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई थी कि सीसर में तीन लोगों ने जहर निगल लिया है। पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो मां-बेटे की मौत हो चुकी थी। हिसार के एक निजी अस्पताल में तीसरे की भी मौत हो गई। मृतका के भाई सतबीर के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। - सुरेश कुमार, थाना प्रभारी, बास, हिसार।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें