फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकी मिली मां, बेड पर मृत मिला डेढ़ साल का बेटा, इलाके में फैली सनसनी

Fri, 01 Mar 2019 01:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सफीदों (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

सफीदों के गांव बुढ़ाखेड़ा में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर में महिला फंदे पर लटकी मिली और उसका डेढ़ साल का बेटा बेड पर मृत पड़ा मिला। मरने वाली महिला की पहचान 24 वर्षीय लता और उसके बेटे की पहचान मन्नत के रूप में हुई है। घटना गुरुवार शाम चार बजे की है। मामले की सूचना मिलते ही एएसपी अजीत सिंह शेखावत और अतिरिक्त एसएचओ छत्रपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कथित तौर पर बच्चे की मौत जहर देने से हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। शुक्रवार को दोनों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

पुलिस के अनुसार करीब दो साल पहले गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी प्रदीप रोहिल्ला की शादी गोहाना निवासी लता के साथ हुई थी। इसके बाद उनको एक लड़का हुआ। अब गोहाना निवासी मृतका लड़की के पिता मदन मोहन व भाई प्रवेश के आरोप हैं कि बेटी के ससुराल वालों ने उनकी बेटी को मारकर फांसी पर लटकाया है और उसके बच्चे को भी मार दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


प्रवेश ने कहा कि उसकी 11 अक्तूबर 2018 की शादी थी। इस दौरान लता के जेठ की उनके साथ कहासुनी हो गई थी। इसी महीने में बहन मायके आई थी। लता ने बताया था कि ससुराल के लोग मेरे साथ शादी में हुई कहासुनी के बाद से उसे परेशान कर रहे हैं। प्रवेश ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही थी।  

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा
एएसपी अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुओं को लेकर जांच की जा रह है। मकान से तथ्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम लगी हुई है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही खुलासा होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें