सितारगंज में क्षेत्र के ग्राम सिसौना में बरुआबाग इंटर कॉलेज के पीछे अल्मोड़ा कॉलोनी में बंद घर को चोरों ने खंगाल दिया। बताया जा रहा है कि मकान किसी फौजी का है। मकान स्वामी परिवार के साथ कहीं बाहर गए हुए हैं। सिडकुल पुलिस चौकी इंचार्ज पंकज सिंह महर ने बताया कि मकान स्वामी के लौटने पर चोरी हुए सामान की जानकारी मिल पाएगी।