फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने पैसे छीनकर भागे बदमाश का एक किमी तक पीछा कर दबोचा

Fri, 11 Mar 2016 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : gettty
विज्ञापन
फिल्मी स्टाइल में पैसे छीनकर भाग रहे बदमाश का लगभग एक किलोमीटर तक पीछा कर युवक ने दबोच लिया। पीड़ित बैंक में रुपये जमा कराने गया था और उसी दौरान बदमाश उसके हाथ से 18 हजार 700 रुपये छीनकर भागा। इसके बाद पीड़ित ने हिम्मत जुटाई और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुड्डू चौहान पेशे से रेहड़ी पर सब्जी बेचने का काम करता है और डड्डूमाजरा का रहने वाला है। गुड्डू चौहान ने बताया कि वीरवार को दोपहर वह सेक्टर 37 स्थित एसबीआई में 20 हजार रुपये जमा कराने गया था। जैसे ही वह बैंक के बाहर पहुंचा, उसके हाथ से एक युवक पैसे झपटकर भागा।

अपनी कमाई लुटते देख पीड़ित भी आरोपी के पीछे भागा। गुड्डू ने इस बात की भी परवाह नहीं की कि आरोपी के पास चाकू या कोई हथियार हो सकता है। जिससे वह उस पर हमला कर सकता है। गुड्डू बस अपनी मेहनत की कमाई बचाना चाहता था। वह बिना कुछ सोचे समझे आरोपी को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागा।
विज्ञापन


गुड्डू ने बताया कि आरोपी के पीछे करीब एक किलोमीटर तक भागने के बाद वह उसे पकड़ने में कामयाब हो गया। आरोपी को पकड़ने के बाद गुड्डू ने 100 नंबर पर फोन किया। मौके पर थाना पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान इरफान आलम (25) के रूप में हुई है। आरोपी मोहाली के फेज 11 का रहनेवाला है। आरोपी बेरोजगार है और नशे का आदी है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें