फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश जाना चाहते हैं, एजेंट की तलाश है तो ये खबर पढ़ लें पहले और संभल जाएं

Tue, 06 Feb 2018 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
विदेश जाने की सोच रहे हैं और उसके लिए एजेंट की तलाश में हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें। मामला ऐसा है कि एक बार तो आप सोच में पड़ जाएंगे। घटना पंजाब के कपूरथला की है। थाना सिटी की पुलिस ने साइप्रस का वर्क परमिट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने के मामले में दंपति सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन


एसएसपी को दी गई शिकायत में ठाकुर दास निवासी मोहल्ला महताबगढ़ कपूरथला ने बताया कि उसकी एक नजदीकी रिश्तेदार साइप्रस में रहती है। उसके मार्फत पता चला कि गांव डुमरेकलां, जिला मोगा निवासी हरप्रीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह, सुमनदीप कौर पत्नी हरप्रीत सिंह तथा बलजिंदर कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह साइप्रस भेजने का काम करते है। इस पर उसने अपने दोहते अमरजीत को साइप्रस भेजने के लिए उक्त लोगों से संपर्क किया। अमरजीत को साइप्रस भेजने के लिए 7.50 लाख रुपये में सौदा तय हुआ।

आरोपियों ने उसके दोहते को दो वर्ष का वर्क परमिट दिलाने की बात कही। इस पर उसने 2.50 लाख रुपये आरोपियों को दे दी। आरोपी ने 30 अप्रैल 2016 में उससे 5 लाख रुपये और ले ली। इसी दौरान आरोपियों ने 29 जून 2016 को उसे वीजा की कापी भेजी। फ्लाइट से 2 दिन पहले आरोपियों ने बताया कि वीजा रद हो गया। अब वह फिर से उसके दोहते का साइप्रस का वीजा लगवाकर भेजेंगे। इसके बाद न तो आरोपियों ने दोहते को विदेश भेजा और न ही 7.50 लाख रुपये किया।
विज्ञापन


एसएसपी ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग विंग को जांच के आदेश दिए। जांच में आरोप सही पाए गए। इस पर तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें