फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए ससुराली किस हद तक जा सकते हैं, जानकर आपके होश उड़ जाएंगे

Tue, 06 Feb 2018 05:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
बहू को दिया जहर - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
दहेज के लालची ससुराल वाले किस हद तक जा सकते हैं, इसका अंदाजा ये खबर पढ़कर लग जाएगा। लड़की के मां-बाप ने भी ऐसा सोचा न होगा। घटना पंजाब के फिरोजपुर की है। जीरा विधानसभा क्षेत्र के गांव जोड़ा में ससुरालियों ने दहेज की खातिर बहू को जहर पीला दिया। जिससे बहू की तबीयत बिगड़ गई और पड़ोसियों ने उसे जीरा के एक प्राइवेट अस्पताल में भरती करवाया।
विज्ञापन


उधर, थाना मल्लांवाला पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता के बयान पर पति समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं। पीड़िता नवजोत कौर (28) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी शादी गांव जोड़ा निवासी गुरमेल सिंह के बेटे सुखविंदर सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसे दहेज के लिए तंग परेशान करने लगे। कई बार ससुरालियों ने उसे दहेज लाने के लिए दबाव भी डाला नहीं लाने पर उसके साथ मारपीट भी की। ये सब बातें नवजोत कौर ने अपने मायके वालों को भी बताई थी।

मायके वालों ने कई बार उनकी सुलह भी करवाई। 27 जनवरी को ससुरालियों ने नवजोत कौर के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने के लिए जहर पिला दिया। जहर पीते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पड़ोसियों ने उसे जीरा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। पीड़िता के तबीयत ठीक होने पर थाना मल्लांवाला पुलिस ने उसके बयान पर पति सुखविंदर सिंह व बलजिंदर कौर पत्नी गुरदीप सिंह वासी तलवंडी भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच-पड़ताल एएसआई रेशम सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें