फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: थाने में महिला सिपाही से छेड़छाड़, 112 पर कॉल कर मांगनी पड़ी पुलिस से मदद

Tue, 23 Nov 2021 05:06 PM IST
ajay kumar संदीप खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ के एक थाने में महिला सिपाही से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया है। आरोपी थाने में मजदूरी करने आया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के एक थाने में ही युवक ने महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ कर दी। पुलिसकर्मियों के थाने में होने के बावजूद महिला सिपाही को 112 नंबर पर फोन कर मदद मांगनी पड़ी। सूचना पर पीसीआर के दो निरीक्षक मौके पर पहुंचे और पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय मोनू के रूप में हुई है, जो थाने में मजदूरी करने आया था। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थाने में निर्माण कार्य चल रहा है। उसके लिए कुछ मजदूर काम में लगे हैं। सोमवार की शाम कंट्रोल रूम में एक कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने बताया कि वह पुलिस विभाग में सिपाही है और चंडीगढ़ के एक थाने में तैनात है। उसके साथ थाने के अंदर ही एक युवक ने छेड़छाड़ की है।
 
सूचना पर तत्काल पीसीआर में तैनात निरीक्षक सुभाष और पवनेश मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मामला तूल पकड़ता देख पुलिस ने तत्काल पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महिला को देखकर अश्लील हरकत करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार, पीड़िता का पति भी घटना के बाद थाने पहुंच गया। पति ने थाने के मुलाजिमों से पूछा कि आखिर यह युवक (मोनू) थाने में तीन दिन से क्यों आ रहा है।

थाने में निर्माण का काम चल रहा है। यहां मोनू मजदूरी कर रहा है। वह गलती से महिला सिपाही के कमरे में घुस गया, जिसकी पीड़िता ने शिकायत दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। - रामरतन शर्मा, थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें