फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में छोटे भाई की पत्नी को अकेली देख की छेड़छाड़, केस दर्ज

Tue, 29 Mar 2016 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
छेड़छाड़ - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मोहाली से सटे गांव बठलाना में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इस संबंध में सोहाना थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार को पीड़िता घर में अकेली थी। इस बीच उसका जेठ हरमेश सिंह पहुंच गया। उसे अकेला पाकर उसने छेड़छाड़ की। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। इसके बाद आरोपी कुछ समय बाद घर पहुंचा और पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी।

साथ ही कहा कि यह बात किसी को न बताए। महिला ने अपने पति को वारदात की जानकारी दी। पति ने जब इस बारे में आरोपी से बात करनी चाही तो उसने धमकाते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने इस संबंध में सोहाना थाने की पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। जिक्रयोग है कि परिवार में महिला से छेड़छाड़ का अपनी तरह का नया मामला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें