फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब छेड़छाड़ कर युवतियों को जबरन कार में डालने लगे युवक

Sat, 19 Sep 2015 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ युवकों ने शुक्रवार देर शाम सरेराह दो युवतियों का अपहरण की कोशिश की। लड़कियों के विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जबरन कार में डालने लगे। युवतियों के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


दुकानदारों ने अपहरण की कोशिश कर रहे युवकों को दबोच लिया और महिला पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवकों को कस्टडी में लेकर केस दर्ज कर लिया है। वारदात हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर के अमीन रोड पर घटी।

दो नाबालिग लड़कियां शुक्रवार को सिलाई सीख कर अपने घर अमीन रोड पर जा रही थीं। इसी दौरान कार में सवार दो युवकों ने उन दोनों लड़कियों का रास्ता रोक लिया और उनसे बदमिजाजी शुरू कर दी। लड़कियों ने इसका विरोध किया तो युवक उन्हें जबरन कार में डालने लगे। इस पर लड़कियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के दुकानदारों ने आरोपियों को धर दबोचा

उनका शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए। मामला समझते ही उन्होंने दोनों आरोपी युवकों को घेर लिया। इसके साथ ही दुकानदारों ने पुलिस को भी सूचना दे दी।

महिला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। महिला थाना पुलिस ने लड़कियों के परिजनों को सूचना दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों आरोपियों की शिनाख्त सोनीपत के मोहाना गांव निवासी राहुल और अनिल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवकों ने अहाता खोल रखा है।

एएसआई रमनदीप कौर, जांच अधिकारी, महिला थाना, कुरुक्षेत्र ने बताया कि दो नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास का केस दर्ज किया है। इस मामले में दो आरोपियों राहुल और अनिल को गिरफ्तार किया गया है। वे अहाता चलाते हैं और सोनीपत के मोहाना गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें