फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप करता था बहू से छेड़छाड़, पता चला तो आहत बेटे ने दी जान

Tue, 17 May 2016 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन
विज्ञापन
युवक ने लगाई फांसी - फोटो : demo pics
विज्ञापन
बेटे को घर से आने-बहाने बाहर भेजकर पुत्रवधू को ससुर ने खूब परेशान किया। बेटे को जब इसका पता चला तो उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना तरनतारन के एक मोहल्ले की है।  गुरदासपुर के एक गांव निवासी युवती की शादी पांच वर्ष पहले तरनतारन निवासी के साथ हुई थी।
विज्ञापन


ससुर अपनी बहू पर बुरी नजर रखता था। वह अपने बेटे को बहाने से बाहर भेजकर बहू से छेड़छाड़ करता था। परेशान महिला ने सारी बात पति को बता दी। जब उसने पिता से ऐसी हरकत न करने को कहा तो उसने बेटे को जायदाद से बेदखल करने की धमकी दी। शनिवार को जब बेटा घर से बाहर था तो ससुर ने बहू के साथ छेड़छाड़ की। जब पति को यह बात चली तो बाप-बेटे के बीच कहासुनी हो गई।

युवक शाम को अपने कमरे में चला गया और वापस नहीं लौटा। काफी देर इंतजार के बाद विवाहिता ने कमरे में जाकर देखा तो युवक का पंखे से लटका हुआ था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। थाना शहरी तरनतारन के इंस्पेक्टर करनजीत सिंह ने शव कब्जे में लेकर बहू के बयान पर ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें