सहेली पर मनचलों ने अश्लील कमेंट किए तो दो छात्राओं ने बहादुरी दिखाते हुए युवकों को ललकार दिया। उसके बाद युवग आगे-आगे और युवतियां उन्हें पकड़ने के लिए पीछे-पीछे। मामला हरियाणा में रोहतक के आईसी कॉलेज का है।
युवतियों ने युवकों को खूब दौड़ाया। बीच रास्ते में युवक रोडवेज की बस पर चढ़ कर फरार हो गए। महिला थाने में दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पीड़ित छात्रा की सहेलियों ने बताया कि छात्रा कॉलेज से निकल कर अपने घर नौनंद गांव जाने के लिए दोपहर एक बजे बस स्टैंड पर पहुंची। आधा घंटे इंतजार के बाद वह एक कंडक्टर से बस के बारे में पूछताछ करने लगी। तभी वहां खड़े दो युवक उस पर अश्लील कमेंट करने लगे।