फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से तंग युवती ने उठाया जानलेवा कदम

Sun, 28 Feb 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ से तंग आकर इंदिरा कॉलोनी निवासी एक 20 वर्षीय लड़की ने रविवार शाम को खुदकुशी की कोशिश की। लड़की को गंभीर हालत में उसके भाई ने मनीमाजरा अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि लड़की ने चंडीगढ़ पुलिस में निकली भर्ती के लिए आवेदन दे रखा है और इन दिनों वह उसी की तैयारी कर रही थी। अपने साथ हुई छेड़छाड़ के संदर्भ में भी लड़की ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस की पब्लिक विंडो पर शिकायत दी हुई थी, मगर कोई कार्रवाई न होने पर युवती ने हाथ की नस काट ली।

वहीं अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के भाई ने बताया कि कॉलोनी के ही वीरू और उसके दोस्त आते-जाते उसकी बहन से छेड़छाड़ करते थे। उसने बताया कि उसकी बहन ने अभी कुछ दिन पहले ही छेड़छाड़ केबारे में उसे बताया था।
विज्ञापन


सत्संग के लिए जा रही थी तब भी की थी छेड़छानी
परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर को जब लड़की सत्संग सुनने जा रही थी तो उन लड़कों ने फिर पीछा किया और कमेंट पास किए।  इसके बाद से वह काफी परेशान थी। शाम को करीब 7:30 बजे बाथरूम में जाकर उसने ब्लेड से हाथ की नस काट ली।

चीख सुनकर जब परिजन बाथरूम में गए तो उसका हाथ लहूलुहान था। परिजनों ने लड़की को तुरंत मनीमाजरा के अस्पताल में दाखिल करवाया। आईटी पार्क पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने लड़की के बयानों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें