फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप में वेटर को बंधक बनाकर पीटा

Sun, 28 Feb 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में काम कर रहे वेटर को महिला के पर्स से चार लाख के गहने व एक लाख नगद चोरी करने का आरोप लगाकर बंदूक की बटाें से पीटने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि इसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया। जब रविवार को वह
विज्ञापन


काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनाें ने उसकी खोजबीन की। परिजन होटल पहुंचे तो स्टाफ ने घुसने नहीं दिया। इस पर भड़के परिजनों ने स्टाफ को दौड़ाते हुए पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस पहुंची तो वेटर होटल के कमरे में लहूलुहान

हालत में मिला। पुलिस ने घायल वेटर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपियाें पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। शहर कोतवाली के कालपी रोड स्थित एक होटल में शनिवार को काेंच कोतवाली के गांव घूमरी निवासी चित्तर सिंह की बेटी
विज्ञापन


का विवाह था। उसमें वेटर सलमान (20) पुत्र इस्लाम निवासी बघौरा काम करने गया था। देर रात करीब 11 बजे चित्तर सिंह की बहू शीला के पर्स से किसी ने चार लाख रुपये के गहने व करीब एक लाख कैश चुरा लिए। इस पर लड़की पक्ष ने सलमान

पर चोरी का आरोप लगाकर उसे कमरे में बंधक बना लिया और बंदूक की बटों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। जब वह अचेत हो गया तो हमलावर उसे कमरे में बंद कर भाग गए। सुबह जब काफी देर तक सलमान घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे खोजते

हुए होटल पहुंचे। यहां स्टाफ ने उन्हें होटल में घुसने नहीं दिया। इस पर परिजनाें ने वहां बवाल काटा और पथराव किया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एक कमरे से सलमान को लहूलुहान हालत में निकाला। इसके बाद

जिलाअस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को परिजनों ने चित्तर सिंह सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें