फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से परेशान 10वीं की छात्रा ने निगला जहर

Sun, 15 Mar 2015 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
क्लास में ही पढ़ने वाले सहपाठी की छेड़छाड़ से परेशान 10वीं की नाबालिग छात्रा ने अपने ननिहाल में जहर निगल लिया। घटना फतेहाबाद के एक गांव की है। उपचार के दौरान पीड़ित छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन


सदर पुलिस ने शनिवार सुबह कार्यवाही करके शव का फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को शुक्रवार को ही काबू कर लिया था, पुलिस ने आरोपी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा और जोड़ दी है।

17 वर्षीय नाबालिग छात्रा दसवीं में पढ़ती थी। उसी की कक्षा में हसंगा निवासी आरोपी छात्र अलविन्द्र भी पढ़ता था। छात्रा इन दिनों अपनी नानी के घर आई हुई थी। बताया जाता है कि आरोपी अलविन्द्र भी छात्रा के पीछे पहुंच गया। अलविन्द्र बृहस्पतिवार रात छात्रा के घर के अंदर घुस गया और उससे अश्लील हरकत शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर करने लगा अश्लील हरकत

छात्रा के शोर मचाने पर उसने छात्रा से मारपीट भी की। शोर सुनकर घर के सदस्य मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अलविन्द्र को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने अलविन्द्र को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ मारपीट व पोसको एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर दिया था, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया था। इसी बीच शुक्रवार शाम को छात्रा ने भी छेड़छाड़ से तंग आकर जहर का सेवन कर लिया।

उसे परिजनों ने उपचार के लिए फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने शनिवार तड़के दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसके शव का फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं सदर पुलिस ने इस मामले में आरोपी अलविन्द्र के खिलाफ भादंसं की धारा 306 के तहत और मुकदमा दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें