फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन लाइनों में लगकर निकाले थे रुपये, मिनटों में ले उड़े चोर

Sun, 11 Dec 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
घर में रखे नई करेंसी व सोने के गहने ले उड़े चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली में शनिवार रात सेक्टर-70 में चोर घर में रखे नई करेंसी व सोने के गहने ले उड़े। चोरी के बाद बंद मकान की पहली मंजिल से पगड़ी की रस्सी बनाकर नीचे उतरे और फरार हो गए। रविवार को सुबह मौके पर पहुंचे थाना मटौर के प्रभारी यह कह कर तुरंत वापस चले गए कि डाग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट वालों को भेज रहे हैं। लेकिन, शाम तक न तो कोई डाग स्क्वायड आया और न ही फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट। यहीं नहीं शाम तक जांच के लिए कोई आईओ तक नहीं पहुंचा था। 
विज्ञापन


 कोठी मालिक सुखमीत सिंह ने बताया कि वह रिश्तेदार के घर विवाह में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हुए थे और उनके किराएदार एमपी सिंह अमृतसर साहिब में माथा टेकने गए थे। पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर पर सीढ़ियों वाली बाहरी जगह पर कपड़े की रस्सी बनाकर लटकी पड़ी है। तब उन्होंने पड़ोसी को घर के अंदर जाने को कहा। जिसके बाद उन्होंने अंदर जाकर देखा तो ताले टूटे पड़े थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।  
Trending Videos
विज्ञापन

बहाना बनाकर मौके से खिसके एसएचओ

घर में रखे नई करेंसी व सोने के गहने ले उड़े चोर
मकान मालिक ने बताया कि जब उन्होंने आकर चेक किया तो घर के सभी कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और ताले टूटे पड़े थे। जांच करने पर उनको पता चला की चोर उनके घर से करीब 60 हजार की नई करेंसी और सोने के गहने व कुछ कीमती सामान चोरी कर ले गए।

सुखमीत सिंह ने कहा कि उन्होंने बड़ी मुश्किल के साथ बैंकों में लाइनों में खड़े होकर नए नोट एकत्र किए थे व कुछ चेकों के जरिए निकलवाए थे। उन्होंने कहा कि चोर उनके घर दीवार फांद कर आए और जाते समय उनके पगड़ी की रस्सी बांध कर नीचे उतरे। वहीं किराएदार एमपी सिंह के अनुसार चोर उनके सोने के गहने चोरी कर ले गए हैं।

रविवार को घटना की सूचना मिलते ही थाना मटौर के एसएचओ मौके पर पहुंचे बिना कुछ कारवाई किए डाग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भेजने का बहाना बनाकर वहां से चले गए। इस संबंधी संपर्क करने पर एसएचओ ने कहा कि सब कुछ ठीक है ऐसा कुछ नहीं हुआ है। चोरी के मामले में उन्होंने कहा कि कोठी में कोई नहीं था और ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें