फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने नोट के बदले देते थे कागज के बंडल, 44 बंडल समेत ऐसे पकड़े

Sun, 11 Dec 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर जीरकपुर पुलिस ने लोहगढ़ से लोगों को पुराने नोटों पर कमीशन लेकर बदलने की नीयत से कागज के नोटों की पैकेट बनाकर घूम रहे 2 ठगों में से एक को पकड़ने में सफलता हासिल की। जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 44 बंडल 100 रुपये के नोट के आकर के कागज के तैयार किए गए पैकेट बरामद किए हैं। इन बंडलों के ऊपर सिर्फ एक ही नोट असली था बाकी कागज के टुकड़े। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच के दौरान सामने आया है कि नसीब सिंह का मकसद लोगों से पुराने नोट ऐंठकर उसकी जगह कागज के नोट पकड़ाकर मौके से फरार होना था, पर इससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 

जीरकपुर पुलिस थाना प्रभारी भिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि लोहगढ़ क्षेत्र के अंदर 2 व्यक्ति लोगों को पुराने पैसों पर कमीशन लेकर बदलने के मकसद से कागज के नोटों की जाली गड्डियां बनाकर लोगों को ठगने के मकसद से घूम रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने एएसआई गुरमेल सिंह की अगुवाई में टीम का गठन किया और उक्त क्षेत्र में घूम रहे आरोपी को शुक्रवार को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद में मारी रेड, कोई सुराग नहीं मिला 

- फोटो : Demo Pic
 आरोपी की पहचान नसीब सिंह निवासी जींद के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को आरोपी नसीब सिंह को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी नसीब सिंह से किसी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

जींद में मारी रेड, कोई सुराग नहीं मिला 
जांच अधिकारी कम एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नसीब सिंह के साथ एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है। जिसकी पहचान मंगल सिंह निवासी जींद के रूप में हुई है। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए टीम समेत उसके घर जींद में रेड की गई, लेकिन पुलिस को अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें