फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता ने कोर्ट में बदल दिया बयान, डॉक्टर हो गया बरी

Sat, 29 Jul 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में जोधपुर के एक डॉक्टर को बरी कर दिया है। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने कोर्ट में कहा कि उन दोनों के बीच शारीरिक संबंध सहमतिपूर्ण थे। पीड़िता व आरोपी की मुलाकात एक मेट्रिमोनियल साइट के जरिये हुई थी।
विज्ञापन


तीस हजारी अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार ने फैसले में कहा कि पीड़िता के बयान में आरोपी के खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आए हैं। ऐसे में मुकदमा चलाने का कोई मकसद नहीं है।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर जुलाई 2016 में डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। पीड़िता का आरोप था कि आरोपी ने उससे शादी करने का प्रस्ताव दिया और उससे दिल्ली में मुलाकात की।
विज्ञापन


यह दोनों जून 2016 में मिले और पहाडग़ंज के एक होटल में गए। होटल में शराब पीकर डॉक्टर ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें