फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पंजाब में जिंबाब्वे की छात्रा से दुष्कर्म, रसोई में वारदात को दिया अंजाम, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Wed, 19 Apr 2023 01:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब)

सार

छात्रा रसोई में खाना बना रही थी तो आरोपी ने उसे शारीरिक संबंध बनाने को कहा। मना करने पर आरोपी ने जबर्दस्ती की। इस बीच किचन में रखे बर्तन में आग लग गई। इसी दौरान पीड़ित छात्रा वहां से भाग निकली। पीड़िता की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खन्ना में रहने वाली जिंबाब्वे की एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी छात्र अफ्रीकी देश लाइबेरिया का रहने वाला है। पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा मंडी गोबिंदगढ़ स्थित एक विश्वविद्यालय में पढ़ती है और किराये पर रहती है। कुछ दूरी पर अन्य विदेशी छात्र भी रहते हैं। ये छात्र खन्ना के एक कॉलेज में पढ़ते हैं। ये सभी आपस में दोस्त हैं। सोमवार रात पीड़िता कमरे के बाहर बैठी थी तो आरोपी प्रोमिस ने छात्रा को अंदर बुलाया। 

विज्ञापन


आरोपी के दूसरे भाई वहां शराब पी रहे थे। आरोपी ने उसे रसोई में खाना बनाने को कहा। जब वह रसोई में खाना बना रही थी तो आरोपी ने उसे शारीरिक संबंध बनाने को कहा। मना करने पर आरोपी ने उसके साथ जबर्दस्ती की। इस बीच किचन में रखे बर्तन में आग लग गई। इसी दौरान पीड़ित छात्रा वहां से भाग निकली। पीड़िता की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें