फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुरः नशीला पेय पिलाकर चार लोगों ने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 28 Apr 2019 08:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कार में लिफ्ट लेकर बैठी महिला को नशीला पेय पिलाकर बेहोश करने के बाद चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला मायके जाने के लिए गुरुहरसहाए के बस अड्डे के पास रेलवे पुल के किनारे खड़ी थी।

विज्ञापन


पीड़िता को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने रविवार को पीड़िता के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। सभी आरोपी फरार हैं। 

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह गुरुहरसहाए बस अड्डे के पास रेलवे पुल के किनारे पर खड़ी थी। उसी समय वहां से उसका जानकार राजन मोंगा कार से गुजर रहा था, जो उसे देख कर रुक गया।
विज्ञापन


वह राजन को जानती थी, इसलिए उसकी कार में बैठ गई। पीड़िता ने बताया कि गोलूका मोड़ पर कार रोककर आरोपी ने अपने तीन और दोस्तों को कार में बैठा लिया।

इसी दौरान आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक दी, जिसमें बेहोशी की दवा मिली हुई थी, उसे पीते ही वह बेहोश हो गई। आरोपी उसे खेतों में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने पीड़िता के बयान पर राजन मोंगा और मंगत राम समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें