फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना: दादा और चाचा ने नौ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, ऐसे सामने आई काली करतूत

Wed, 31 Aug 2022 07:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

बच्ची के परिवार ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने सोमवार सुबह बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। डरी व सहमी बच्ची ने बताया कि दादू ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है और जब दादू को दुष्कर्म करते चाचा ने देखा तो उसने भी दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां हैवान पिता-पुत्र ने नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। दोनों आरोपी बच्ची के दादा और चाचा हैं। बच्ची के साथ पहले दादा दुष्कर्म करता रहा और जब चाचा ने यह देखा तो उसने भी इसका फायदा उठा भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
आरोपी दादा 60 साल का है। दादा और चाचा ने बच्ची को इस बारे में किसी को न बताने की धमकी दी थी। पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। बच्ची के मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बच्ची के परिवार ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने सोमवार सुबह बताया कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। डरी व सहमी बच्ची ने बताया कि दादू ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है और जब दादू को दुष्कर्म करते चाचा ने देखा तो उसने भी दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें