फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से हैवानियत: आरोपी ने नाबालिग को पहले नशे का आदी बनाया, जब बेहोश हो जाती तब दुष्कर्म करता

Mon, 21 Aug 2023 07:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

आरोपी ने कई बार नाबालिग को नशा दिया और दुष्कर्म किया। नाबालिग कुछ समय पहले लुधियाना आई तो उसने पूरी बात बताई। उधर, लुधियाना पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क कर आगे की कार्रवाई को कहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की रहने वाली एक किशोरी के साथ हैवानियत की ऐसी वारदात सामने आई है... जिसे पढ़कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरिंदे ने पहले किशोरी को नशे का आदी बनाया। अक्सर उसके साथ नशा करता था। इसके बाद दुष्कर्म करता था। किशोरी बिहार की रहने वाली है। वह लुधियाना में अपने परिजनों के पास आई है। यहां उसने परिजनों से आपबीती बताई। इसके बाद शिकायत हैबोवाल पुलिस को दी गई। पुलिस ने बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले अभिषेक के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्जकर बिहार पुलिस को भेज दी है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसके पति के किसी महिला से संबंध थे। इससे एक बेटी पैदा हुई। उक्त महिला की मौत के बाद लड़की को मैंने पाला था। वह जब लुधियाना आ जाते थे तो नाबालिग बेटी पटना में बने एक फ्लैट में ही रहती थी। सारा कारोबार आरोपी अभिषेक संभालता था। आरोपी खुद भी नशा करता था और उसने किशोरी को भी नशा देना शुरू कर दिया। 

किशोरी जब बेहोश हो जाती थी तब आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता था। आरोपी ने कई बार नाबालिग को नशा दिया और दुष्कर्म किया। नाबालिग कुछ समय पहले लुधियाना आई तो उसने पूरी बात बताई। उधर, लुधियाना पुलिस ने बिहार पुलिस से संपर्क कर आगे की कार्रवाई को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें