फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: मूक बधिर महिला के साथ दुष्कर्म, पति के काम पर जाने के बाद मकान मालिक ने की दरिंदगी

Sun, 18 Feb 2024 04:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

मूक बधिर महिला अपने पति के साथ फोकल प्वाइंट इलाके में एक बेहड़े में किराए पर रहती है। उसके मकान मालिक ने उसे अकेली देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे रोता देख पड़ोसियों ने उसके पति को सूचना दी जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के फोकल प्वाइंट इलाके में एक बेहड़े में किराए पर रहने वाली मूक बधिर महिला के साथ उसके मकान मालिक ने दुष्कर्म किया। आरोपी वारदात को अंजाम दे फरार हो गया। 
विज्ञापन


पड़ोसी ने महिला को रोते हुए देखा तो उसने इसकी जानकारी पीड़िता के पति को दी। जब वह घर पहुंचा तो पीड़िता ने सारी बात उसे इशारों में समझाई। इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने मकान मालिक धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।

शिकायतकर्ता के अनुसार मूक बधिर महिला अपने पति के साथ रहती है। 16 फरवरी को महिला का पति अपने काम पर चला गया। महिला घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और उसके साथ दुष्कर्म कर धमकियां दे फरार हो गया। 
विज्ञापन


शाम करीब 5 बजे उसके पति के पड़ोस में रहने वाले युवक का फोन आया। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी काफी समय से कमरे में बैठी रो रही है। गली में उसकी तेज आवाज आ रही है। इसके बाद वह काम से घर आ गया। व्यक्ति ने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी रो रही थी। जब उसने रोने का कारण पूछा तो पत्नी ने इशारों में समझाया कि उनका मकान मालिक धर्मेंद्र उसे अकेली देखकर उसके कमरे में घुस आया और उसे जबरदस्ती खींचकर अपने कमरे में ले गया। इसके बाद धर्मेंद्र ने उसे साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस मामले में थाना फोकल प्वाइंट के प्रभारी इंस्पेक्टर नरदेव सिंह ने कहा कि आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी शुरु कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें