फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: बिरधाना के पंच की हत्या, महराणा गांव में नहर के पास पटरी पर मिला था शव, अज्ञात पर केस

Sun, 18 Feb 2024 02:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

पुलिस को शव के पास से शराब की खाली व टूटी बोतल भी मिली है। पुलिस मामले को लेकर हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है। एसआई संजय ने बताया कि शव की पहचान हो गई है।
विज्ञापन
झज्जर में पंच की हत्या। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के महराणा गांव में एक पंच की सिर में चोट मार कर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले कौन लोग हैं और हत्या किए जाने के पीछे कारण क्या रहे हैं, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस को डायल 112 पर सूचना मिली थी कि गांव महराणा में नहर की पटरी के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। रविवार को मृतक के शव की पहचान गांव बिरधाना के पंच रमेश कुमार के रूप में हुई। 

पुलिस को शव के पास से शराब की खाली व टूटी बोतल भी मिली है। पुलिस मामले को लेकर हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है। एसआई संजय ने बताया कि शव की पहचान हो गई हैं। मृतक बीरधाना गांव का पंच था। परिजनों ने कोई आशंका जाहिर नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें