थाना सिटी के अंतर्गत एक स्थान से ट्यूशन पढ़ने जा रही दसवीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर एक कमरे में तीन दिन तक बंद कर एक नौजवान ने दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता छूटकर परिजनों तक पहुंची और आपबीती सुनाई। थाना सिटी पुलिस ने शनिवार को पीड़िता के बयान पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि दसवीं कक्षा में पढ़ती है। तीन दिन पहले वह शाम पांच बजे के करीब ट्यूशन पढ़ने जा रही थी कि बुलेट मोटरसाइकिल सवार लखविंदर सिंह ने उसे रास्ते में रोक लिया। उसे अपने साथी हरजिंदर सिंह की मदद से मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक गांव ले गया, जहां उसे एक कमरे में बंद कर दिया।
आरोपी लखविंदर ने उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी और तीन दिन तक दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद आरोपी लखविंदर सिंह व हरजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की तहकीकात कर रही एसआई दीपिका रानी के बताया कि आरोपी लखविंदर ने पीड़िता को किसी की शादी में देखा था, तभी से उसका पीछा करता था। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही काबू किया जाएगा।