फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: घर में घुस कर सो रही किशोरी संग किया दुष्कर्म, शोर मचाने पर पड़ा गया आरोपी

Sat, 22 Feb 2020 08:18 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर के दुधारा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ शुक्रवार की रात घर में घुस कर गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी की गुहार पर परिजन मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची 112 नंबर की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर थाने गई। शनिवार को पुलिस ने आरोपी पर घर में घुस कर दुष्कर्म करने और पॉस्कों एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पीड़ित मां का आरोप है कि वह अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ अकेले घर पर रहती है। उसके पति रोजगार के सिलसिले में बाहर गए हैं। शुक्रवार की रात गांव का ही आरोपी युवक उसके घर में घुस गया। आरोप है कि आरोपी युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया।

बाद में मौका पाकर बेटी ने शोर मचाया तो सो रहे परिजनों नीद टूट गई। उसी दौरान आरोपी भागने लगा, परिवार के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। सूचना पर 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने गई। एसओ गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी युवक पर घर में घुस कर दुष्कर्म करने और पॉस्कों एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार को पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें