एक युवक ने दस वर्ष के बच्चे को टॉफी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ कुकर्म किया। जब बच्चे से दर्द बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
थाना हैबोवाल की पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर गोपाल नगर निवासी रोहित के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।
शुक्रवार को उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में बच्चे की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए गए हैं।