बहन से मिलाने के बहाने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ले जाकर 27 साल की युवती से 19 साल के युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जांच अधिकारी नवदीप कौर ने कहा कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी के परिवार से उसके अच्छे संबंध थे। 14 सितंबर 2023 को आरोपी पीड़िता के घर आया। उस समय वह घर में अकेली थी। युवक ने शादी का प्रस्ताव रखा लेकिन उसने इंकार कर दिया। आरोपी ने धमकी दी कि वह उसका नाम लेकर आत्महत्या कर लेगा। इसके बाद 16 सितंबर को आरोपी पटियाला में बहन से मिलाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया।
वह पटियाला के बजाय हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली ले गया। जहां पर करीब 13 दिन तक आरोपी ने पीड़िता को अपने साथ रखा और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंच कर परिवार वालों से आपबीती बयां की। बाद में यह मामला पुलिस तक पहुंचा और अब आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।