फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: 16 साल की लड़की के साथ हैवानियत, घर में बंद कर भागा आरोपी, चिल्लाती रही पीड़िता

Tue, 21 Feb 2023 08:02 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर में एक नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत की गई। आरोपी लड़की को अपने घर में बंद कर भाग निकला। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और मां के पहुंचने पर लड़की को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर जिले में 16 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक महिला ने पुलिस को बताया है कि उनकी बेटी की उम्र 16 साल है। वह एक स्कूल में पढ़ती है। स्कूल से लौटने के बाद बेटी शाम को गांव की ही एक महिला के पास उसकी दुकान में सिलाई सीखने जाती थी।

विज्ञापन


गत सप्ताह शाम चार बजे गली में काफी शोर हो रहा था। जब वह बाहर निकली तो लोगों ने बताया कि उनकी बेटी आरोपी के घर में बंद है। बाहर से ताला लगा है। लड़की अंदर से शोर मचा रही है। उन्होंने जब दरवाजा खोला तो अंदर उनकी बेटी रो रही थी।

पूछने पर बताया कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की है। जबरदस्ती करने के बाद उसे घर में बंद कर फरार हो गया है। मामला पुलिस के पास पहुंचा। थाना चाटीविंड की पुलिस ने केस दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें