एक सात साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। बच्चे के पिता की शिकायत के बाद थाना सनौर पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू कर केस दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका सात वर्षीय बेटा सुबह घर से कहीं चला गया। काफी देर तलाशने के बाद वह उसकी तलाश में घर से बाहर निकल गया।
बच्चे की तलाश करते हुए वह आरोपी गुरविंदर सिंह के घर में चला गया। वहां उसे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आरोपी गुरविंदर सिंह उसके बच्चे के साथ कुकर्म कर रहा था। उसने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।